सरिया। थाना सरिया अंतर्गत चंद्रपुर–सरिया मार्ग पर शाम लगभग 4 से 4:30 बजे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे पुनिलाल धांगड़ की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर अत्यधिक रफ्तार में था और पीछे से अचानक टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही थाना सरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ट्रेलर चालक को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:हेपेटाइटिस से बचाव का मंत्र: समय पर जांच और टीकाकरण… - July 31, 2026
- 31 जुलाई तक करें आवेदन, कृषक रत्न बनने का सुनहरा मौका… - July 31, 2026
- सारंगढ़:14 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, खुशी से खिले चेहरे… - July 31, 2026




