छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक सतनामी समाज के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं इस घटना से आक्रोशित समाज के लोगों ने नवागढ़ थाने में जमकर हंगामा किया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान टार्जन गायकवाड़ (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम लालपुर का निवासी था। हत्या की वजह सोशल मीडिया विवाद बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर समाज को गाली देने से संबंधित किसी पोस्ट के कारण आरोपी ने यह घटना को अंजाम दिया।
हत्या करने वाला आरोपी नाबालिग है और वह पास के गांव हरदी का रहने वाला है। इस हत्या से आक्रोशित मृतक के परिजनों और समाज के लोगों ने नवागढ़ थाना में जमकर हंगामा किया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
- जनपद पंचायत संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में ममता राजीव सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष,वीरेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष… - September 17, 2026
- IND vs WI: वेस्टइंडीज सीरीज से 8 खिलाड़ियों की छुट्टी, जानें टीम इंडिया में किसकी लगी लॉटरी? - September 17, 2026
