सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में गौ हत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत राजापुर में एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां गन्ने के खेत में गौ माता की हत्या कर मांस बांटा जा रहा था।

मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि कई अन्य मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, बीती रात ग्रामीणों से सूचना मिलने पर सीतापुर थाना पुलिस ने खेत में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मौके से लगभग 30 किलो गौमांस और आरोपियों की दो मोटरसाइकिल जब्त की गई। हालांकि पुलिस के पहुंचते ही कई आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
संदेह है कि इस मामले में 12 से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी है, ताकि अन्य आरोपियों तक भी पहुंचा जा सके।
बता दें कि ठीक एक महीने पहले सीतापुर थाना क्षेत्र के बटईकेला गांव में भी इसी तरह का गौहत्या का मामला सामने आया था।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
