रायगढ़ । चक्रधरनगर थाना इलाके में महापल्ली में मंगलवार की देर रात को इंडिया वन एटीएम में अज्ञात चोरों ने घुसकर मशीन को तोड़फोड़ करके मशीन से पैसा निकालने का प्रयास किया। आरोपी न तो एटीएम को तोड़ पाए और ना ही राशि मशीन से निकाल पाए। गांव के लोगों ने इसकी जानकारी बुधवार की सुबह 8 बजे चक्रधर नगर पुलिस को दी थी।

पुलिस ने वहां पहुंच कर सीसीटीवी की जांच की तो उसमें भी छेड़छाड़ किए जाने की बात सामने आई है। गांवों वालों के मुताबिक छह माह पहले ही यह एटीएम वहां लगाया गया था। 24 घंटे इस एटीएम चालू रहता है, बीती रात यह घटना हुई है। बुधवार की देर रात तक मामला दर्ज नहीं किया गया था।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
