रायगढ़, – पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन और ट्रैफिक डीएसपी श्री उत्तम प्रताप के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा सड़क हादसों की रोकथाम की दिशा में प्रभावी पहल की गई है। रायगढ़-घरघोड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों की पहचान कर उन स्थानों के आसपास के पेड़ों पर रिफ्लेक्टर लाइट लगाए जा रहे हैं।
इस कार्यवाही का उद्देश्य रात्रिकालीन दृश्यता बढ़ाना है ताकि वाहन चालकों को दूर से ही खतरनाक मोड़ों, संकरे रास्तों या पेड़ों की उपस्थिति का संकेत मिल सके। रिफ्लेक्टर लाइट लगने से वाहन चालकों को मार्ग स्पष्ट दिखाई देगा, जिससे अनियंत्रित गति और टकराव जैसी घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आने की संभावना है। भविष्य में अन्य प्रमुख मार्गों पर भी इसी तरह के सुरक्षा उपाय किए जाएंगे ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके बहरहाल यह कार्य आगे भी जारी रहेगा ।

- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
