गुढियारी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय मानव तस्करी मामले में वांछित महिला आरोपी सुषमा पटेल को मध्यप्रदेश के छतरपुर से गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि सुषमा पटेल छत्तीसगढ़ की कई युवतियों को बहला-फुसलाकर दूसरे राज्यों में बेच देती थी जहां उनका जबरन विवाह कराया जाता था। इतना ही नहीं आरोपी महिला पर बलात्कार और मानव तस्करी जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त होने का भी आरोप है।

पुलिस को लंबे समय से इस आरोपी की तलाश थी। मुखबिर की सूचना पर गुढियारी थाना पुलिस की विशेष टीम ने मध्यप्रदेश के छतरपुर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- रेड़ा भाटापारा में गूंजेगा भक्ति का स्वर: 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य शुभारंभ 3 मई से… - May 2, 2026
- सारंगढ़:दहिदा स्कूल का शानदार प्रदर्शन: 100% रिजल्ट के साथ लहराया सफलता का परचम, प्रतिभा भारती बनी टॉपर… - May 2, 2026
- अवैध महुआ शराब पर कड़ी कार्रवाई: गोड़म में दबिश, 24 लीटर कच्ची शराब जब्त—आरोपी गिरफ्तार… - May 2, 2026
