जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत बलौदा के वार्ड नंबर 11 रामनगर में एक माह पुराने हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी गोपाल सारथी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मृतक ने आरोपी और पत्नी को लेकर आपत्तिजनक बातें कही थी। 12 अप्रैल को शिव शंकर सारथी अपने घर के पास घरेलू विवाद के चलते गाली-गलौज कर रहा था।
Bबताया जा रहा है कि आसपास के लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की और गाली-गलौज से मना भी किया। इस दौरान गोपाल सारथी वहां पहुंचा, जिसके बाद शिवशंकर ने उसके और अपनी पत्नी के बीच संबंध को लेकर आपत्तिजनक बातें कही। इस बात से नाराज गोपाल ने मारपीट शुरू कर दी।
गुस्से में आकर गोपाल ने शिवशंकर को दीवार पर धक्का दे दिया और हाथ-मुक्के से जमकर पीटा। सिर पर गंभीर चोट लगने से शिवशंकर बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे पहले बलौदा सीएचसी और फिर हालत बिगड़ने पर बिलासपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 16 अप्रैल को उसकी मौत हो गई।
बलौदा पुलिस को इस मामले की जानकारी मिलने के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। शुरुआती जांच में मामला गंभीर नजर आने पर धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया। परिजनों ने एसपी विजय पांडेय से मिलकर सीसीटीवी फुटेज दिखाया, जिसमें घटना की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी गोपाल सारथी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में गोपाल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
- भाद्रपद की पहली एकादशी कब है? बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग, व्रत-पूजा से मिटेंगे सब कष्ट, मिलेगा राजसुख! देखें तारीख, मुहूर्त… - August 29, 2026
- सीने में दर्द नहीं फिर भी हो सकता है हार्ट अटैक! शरीर के इन खतरनाक संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज… - August 29, 2026
- जिम जाने वाले भाइयों के लिए बनाएं शुगर-फ्री पीनट बटर लड्डू, देखें पूरी रेसिपी… - August 29, 2026
