भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम 5 बजे सीजफायर लागू हो गया। इसके बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू-कश्मीर के अखनूर, पुंछ, नौशेरा, श्रीनगर, आरएसपुरा, सांबा, उधमपुर में फायरिंग की जा रही है। राजौरी में शेलिंग (तोप और मोर्टार) की गई। पाकिस्तान की ओर से जारी फायरिंग के बीच जम्मू प्रशासन ने ब्लैकआउट कर दिया है। उधमपुर में पाकिस्तान के ड्रोन दिखे। भारत के डिफेंस सिस्टम ने इन्हें मार गिराया। उधमपुर में ब्लैकआउट है।

राजस्थान के 3 जिलों में अभी भी ब्लैकआउट रहेगा
जैसलमेर में रात साढ़े 8 से सुबह 6 बजे तक, जोधपुर में रात 12 से सुबह 4 बजे तक, हनुमानगढ़ शाम 7 बजे से सूर्योदय तक ब्लैकआउट रहेगा। बीकानेर में ब्लैकआउट रहेगा, लेकिन समय फिक्स नहीं है। बाड़मेर में लोगों को स्वेच्छा से लाइट बंद रखने को कहा गया है।
पाकिस्तान ने 4 घंटे में ही तोड़ दिया युद्धविराम
भारत-पाकिस्तान के बीच 86 घंटों तक चला युद्ध शनिवार शाम 5 बजे खत्म हो गया। जब दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई, लेकिन इसके 4 घंटे बाद ही पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन हुआ है। जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से पाकिस्तान की उकसावेभरी गतिविधियां एक बार फिर तेज़ हो गई हैं। शनिवार रात को पाकिस्तान ने कई इलाकों में संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलाबारी की, वहीं एक संदिग्ध ड्रोन को लेकर कश्मीर के बारामूला जिले में धमाका हुआ है।
- सारंगढ़ में ‘सेवा संकल्प’ की नई पहल, हर बच्चे तक पहुंचेगी शिक्षा.. - September 18, 2026
- सारंगढ़ की संतोषी के लिए महतारी वंदन बनी उम्मीद की किरण… - September 18, 2026
- सारंगढ़ में हजारों दीयों से जगमगाया माई नाथलदाई मंदिर, सेवा संकल्प में दिखी श्रद्धा और जनभागीदारी की रोशनी… - September 18, 2026
