सारंगढ़ बिलाईगढ़, 4 मई 2025/सुशासन तिहार के तृतीय चरण के शुभारंभ में 5 मई को सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत गुडेली में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राजस्व, आपदा प्रबंधन और खेलकूद मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि होंगे। इस शिविर में आवेदकों के आवेदनों की स्थिति की जानकारी दी जाएगी। शिविर में आवेदन संग्रह किए जाएंगे, जिनका निराकरण संभव होने पर तत्काल शिविर में ही किया जाएगा। शेष आवेदन का समाधान एक माह में कर आवेदक को सूचित करेंगे। समाधान शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। हितग्राही मूलक योजनाओं के आवेदन पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। समाधान शिविर में विकासखंड, अनुभाग एवं जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि अब तक प्रथम चरण में आवेदन 8 से 11 अप्रैल तक लिए गए, जिसका निराकरण के लिए 4 मई तक का समय उपलब्ध कराया गया था।

- रेड़ा भाटापारा में गूंजेगा भक्ति का स्वर: 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य शुभारंभ 3 मई से… - May 2, 2026
- सारंगढ़:दहिदा स्कूल का शानदार प्रदर्शन: 100% रिजल्ट के साथ लहराया सफलता का परचम, प्रतिभा भारती बनी टॉपर… - May 2, 2026
- अवैध महुआ शराब पर कड़ी कार्रवाई: गोड़म में दबिश, 24 लीटर कच्ची शराब जब्त—आरोपी गिरफ्तार… - May 2, 2026
