छत्तीसगढ़:पैसा देने से मना करने पर युवक की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार…
रायपुर। रायपुर में पैसा देने से मना करने पर एक युवक की हत्या कर दी गई। बदमाश ने विवाद के बाद चाकू से हमला कर दिया। जिससे युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद CCTV के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कृष्ण वर्मा ने खमतराई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि रावाभाटा खदान तालाब के पास सागर सिंह नाम का युवक मृत पड़ा है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पता चला कि युवक की मौत चाकू मारने से हुई है। पुलिस ने आसपास सीसीटीवी कैमरे की मदद से रावभांटा के रहने वाले विकास विश्वकर्मा को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 30 अप्रैल को रात सागर सिंह रास्ते से गुजर रहा था। इस दौरान उसने सागर से रोककर पैसों की मांग की। दोनों के बीच विवाद हुआ और उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू भी बरामद कर लिया है।
- जबरदस्त स्वाद और पोषण का गज़ब कॉम्बिनेशन है मखाना खीर, इस तरीके से करें तैयार… - March 16, 2026
- स्किन ग्लो और डिटॉक्स के लिए पिएं बीटरूट ड्रिंक, नोट कर लें बनाने का आसान तरीका… - March 16, 2026
- Dhurandhar से भी तगड़ी है ये स्पाई थ्रिलर, 1500 करोड़ का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर रचा था इतिहास… - March 16, 2026
