जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। पुलिस ने देर रात सालर क्षेत्र में चल रहे देह-व्यापार का पर्दाफाश कर सालर निवासी विद्याधर चौहान के साथ तीन युवतियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि चौकी में महिला पुलिस बल नही होने के कारण सालर में ही विद्याधर के निवास में तीनों युवतियों को आगे की पूछताछ के लिए रुकवाया गया है ।बताया गया है कि विद्याधर कई दिनों से गिरोह संचालित कर रहा था।वही आरोपी विद्याधर के विरुद्ध 151 का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


मामला बुधवार देर रात कनक बीरा थाना चौकी क्षेत्र के सालर में देहव्यापार के लिए लाई गई युवतियों को पकड़ा गया। कई दिनों से मिल रही देह-व्यापार की सूचना पर एसडीओपी के निर्देशन में कनक बीरा चौकी प्रभारी एम डी जायसवाल एव उनकी पुलिस टीम ने सालर के विद्याधर चौहान के घर छापा मारा तो तीन बाहर की युवती मिले। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने देह व्यापार गिरोह की सरगना मकान मालिक विद्याधर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी विद्याधर चौहान के विरुद्ध देह-व्यापार के तहत 151 का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
जबकि पकड़ी गई युवतियों को आरोपी विद्याधर चौहान के निवास पर आगे की पूछताछ के लिए सुरक्षित रुकवाया गया है जिन्हें सुबह उनके गंतव्य स्थान पर भेज दिया जाएगा ।
- मेहनतकशों को मिला सम्मान: मजदूर दिवस पर श्रमिकों के चेहरे खिले, अभामा महिला सम्मेलन की अनोखी पहल… - May 2, 2026
- फ्लाइएश ओवरलोडिंग पर बड़ा एक्शन: 4 वाहनों से 1.26 लाख वसूली, 20 अन्य पर भी चली कार्रवाई… - May 2, 2026
- 16-17 मई को होगा भाजपा का मेगा प्रशिक्षण वर्ग, तैयारी बैठक में दिखा जबरदस्त उत्साह… - May 2, 2026
