सुबह का नाश्ता पूरे दिन की ऊर्जा तय करता है, ऐसे में अगर प्लेट में दही के साथ गरमा-गरम आलू का पराठा मिल जाए तो दिन बन जाता है. यह स्वादिष्ट होने के साथ पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और पुरानी क्रेविंग भी कम होती है.

कई लोग सोचते हैं कि आलू का पराठा बनाना मुश्किल काम हैं, और कई बार ऐसा भी होता है कि जब कोई बिगिनर आलू का पराठा बनाने की कोशिश करता है, तो अक्सर पराठे का मसाला बेलते समय बाहर निकल आता है और पराठा फट जाता है. अगर आप किचन में नए हैं या कभी-कभी पोहा जैसे आसान नाश्ते बनाते हैं और अब कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी आपके लिए है. सही तरीका अपनाने से पराठा मुलायम भी बनेगा और अंदर का मसाला भी बाहर नहीं आएगा, आइए जानते हैं आप कैसे बना सकते हैं यह स्वादिष्ट आलू का पराठा.

आलू पराठा बनाने के लिए जरूरी चीजें
आलू का पराठा बनाने के लिए सही मात्रा में सामग्री लेना जरूरी है, इसमें;
500 ग्राम उबले हुए आलू.
250 ग्राम गेहूं का आटा.
1 बारीक कटा प्याज.
5-6 बारीक कटी हरी मिर्च.
1 चम्मच धनिया पाउडर.
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर.
आधा चम्मच गरम मसाला.
नमक स्वादानुसार.
थोड़ा सा बारीक कटा हरा धनिया.
सेकने के लिए घी या रिफाइंड तेल.
ध्यान रखें कि आलू पूरी तरह ठंडे हों और उनमें पानी न हो, वरना मसाला ढीला हो सकता है.
साथ ही, आटा हल्का नरम गूंथें ताकि भरावन आसानी से भरी जा सके और बेलते समय किनारे न फटें.
ऐसे बनाएं बिना परफेक्ट पराठा
सबसे पहले उबले आलू को अच्छी तरह मैश करके कुछ देर फ्रिज में रखें, ताकि नमी कम हो जाए.
अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, मसाले, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
गेहूं के आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर मुलायम आटा गूंथ लें और 10 मिनट ढककर रख दें.
आटे की छोटी लोई बनाएं, उसे हल्का बेलें और बीच में पर्याप्त मात्रा में आलू का मसाला रखें.
किनारों को सावधानी से बंद करें और हल्के हाथ से बिना ज्यादा दबाव के बेलें.
अब गर्म तवे पर पराठा डालें, दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने पर घी या तेल लगाकर करारा सेक लें.
दोनों तरफ से जब पराठा सुनहरा रंग को हो जाए, तो उसे तवे से उतार लें और अपनी पसंदीदा चटनी या दही के साथ मजे से खाएं.
- बंजर भूमि को ‘पुष्प वाटिका’ बनाने वाली शिक्षिकामणिप्रभा त्रिपाठी सेवानिवृत्त..30 वर्षों के सेवाकाल के बाद नम आँखों से दी गई विदाई.. - April 29, 2026
- शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई धार: मुकेश कुर्रे ने संभाला बरमकेला बीईओ का पदभार..कर्मचारी फेडरेशन ने किया भव्य स्वागत.. - April 29, 2026
- डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव बने सारंगढ़-बिलाईगढ़ के नए CMHOस्वास्थ्य सेवाओं में जगी नई उम्मीद.. - April 29, 2026
