पांच दिवसीय श्रीमहालक्ष्मी पूजन उत्सव 2 नवंबर से…आयोजन का शानदार 11 वां वर्ष- 5 नवंबर को होगा जिला स्तरीय डांस प्रतियोगिता

जितेंद्र तिवारी
बिर्रा- श्रीमहालक्ष्मी पूजन उत्सव समिति शांति चौक बिर्रा द्वारा आयोजित पांच दिवसीय श्रीमहालक्ष्मी पूजन उत्सव का शुभारंभ 2 नवंबर धनतेरस को वेदी पूजन,मूर्ति स्थापना के साथ होगा। आचार्य पं . जितेन्द्र तिवारी जी होंगे। आयोजन का यह शानदार 11 वां वर्ष है। प्रतिदिन विविध प्रतियोगिता आयोजित की गई है।प्रथम दिवस रात्रिकालीन रामायण, द्वितीय दिवस रात्रिकालीन बच्चों का डांस प्रतियोगिता,तृतीय दिवस दीपावली पर दोपहर रंगोली प्रतियोगिता, चतुर्थ दिवस रात्रिकालीन कार्यक्रम में भब्य जिला स्तरीय डांस का महासंग्राम आयोजित किया गया है।जिसका प्रवेश शुल्क एकल-युगल-ग्रुप 200-300-500 रूपये निर्धारित है।प्रथम पुरस्कार 10000 रू.संतोष प्रजापति (प्रापर्टी एडवाइजर चांपा),द्वितीय 7000 रू.(समृद्धि परिवार जांजगीर) तृतीय 5000 रू.(एस डी मानिकपुरी), चतुर्थ 3000 रू.(देवांगन आनलाईन सेंटर बिर्रा),पंचम 2000 रू.(तोमेश चश्मा घर बिर्रा), षष्ठम 1500 रू.(माधव होटल बाजार चौक),सप्तम 1000 रू.श्रीमती अहिल्या रमेश साहू वार्ड पंच),अष्टम 750 रू.सुकलाल कहार बिर्रा द्वारा प्रदान किया जाएगा।उक्त सभी पुरस्कारों में एकांश पटेल रिपोर्टर बिर्रा द्वारा चैलेंज शील्ड प्रदान किया जाएगा।रंगोली प्रतियोगिता में भी विजेताओं को नगद राशि से सम्मानित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने अध्यक्ष डॉ कुश पटेल, उपाध्यक्ष कृष्णोलाल साहू, कोषाध्यक्ष सुखराम कहार, संरक्षक गणेश राम पटेल,रमेश जायसवाल, हरनारायण केंवट,सचिव राजेंद्र साहू, सहसचिव कमलेश पटेल, ऋषिकुमार पटेल, सहित श्रीमहालक्ष्मी पूजन उत्सव समिति शांति चौक मुहल्लावासी जुटे हुए हैं।
- निःशुल्क सी.टी.टी. (महिला नसबंदी) अभियान को मिली रफ्तार, जिला अस्पताल सारंगढ़ बना भरोसे का केंद्र… - December 19, 2025
- जनपद सदस्य हीरा भैरवनाथ ने समाज को जोड़ने का दिया संदेश ….मानदेय की 20 प्रतिशत दिया समाजदान.. - December 19, 2025
- रेखा वैष्णव के नेतृत्व मे छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा रायगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न..बैठक मे प्रांतीय उपाध्यक्ष लखन दास वैष्णव एवं प्रांतीय युवा अध्यक्ष विश्वनाथ बैरागी की उपस्थिति.. - December 18, 2025

