सारंगढ़ अस्पताल में जीवनदीप समिति की विधायक के आतिथ्य में बैठक संपन्न…सारंगढ़ एसडीएम ने व्यय सबंधित बिलो की जांच के दिए निर्देश…
जगन्नाथ बैरागी
विधायक, जनपद व नगर पालिका अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, आईएएस अधिकारी, एसडीएम, बीएमओ और सीएमओ के समक्ष हुए प्रस्ताव
रायगढ़।
सारंगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज सारंगढ़ की लोकप्रिय विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े जी के मुख्य आतिथ्य में जीवनदीप समिति की बैठक संपन्न हुई। उक्त बैठक में आईएएस अधिकारी प्रतीक जैन, नंद कुमार चौबे एसडीएम, श्रीमती मंजू मालाकार जनपद अध्यक्ष, अमित अग्रवाल नगर पालिका अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण मालाकार जनपद सभापति, सूरज तिवारी वरिष्ठ कांग्रेसी,गणपत जांगड़े जनपद उपाध्यक्ष, गोल्डी नायक संपादक जिला कांग्रेस महामंत्री, एल्डरमैन द्वय सरिता गोपाल,धीरज बहिदार, अभिषेक शर्मा विधायक प्रतिनिधि अस्पताल, संजय सिंह सीएमओ नपा, सिदार जी बीएमओ, केशव जयसवाल बीपीएम शामिल रहे।
उक्त बैठक में बीपीएम केसव जायसवाल ने सभी अतिथियों का अभिवादन करते हुए विगत बैठक के पश्चात निर्माण कार्यों की सामग्री क्रय अस्पताल परिसर में आवश्यक निर्माण कार्य रंग रोगन कंप्यूटर ऑपरेटर नए वाहन के किराए एवं बचत राशि व्यय की गई राशि के साथ आय व्यय की जानकारी दी। नव पदस्थ आईएएस प्रतीक जैन प्रभारी सीएमओ ने निर्माण कार्यों की पूर्ण जानकारी नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की और कहां कि जल्द से जल्द नई बैठक रखें और बैठक के पूर्व समस्त कार्यों के फोल्डर बिल वाउचर और पूरी जानकारी के साथ प्रस्तुत हो। साथ में निर्माणाधीन एजेंसी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी या कर्मचारी विशेष रुप से उपस्थित रहे। अंचल मैं स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी प्रकार का कॉम्प्रोमाइज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सारंगढ़ एसडीएम नंद कुमार चौबे ने विभागीय अधिकारियों को कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार के अपव्यय या बेवजह के ब्यय को समिति बर्दाश्त नहीं करेगी। अभी किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं होगा। समिति के तरफ से एक प्रतिनिधि तथा हम अधिकारियों की तरफ से एक आधिकारिक प्रतिनिधि दोनों मिलकर संपूर्ण जांच करेंगे पूरी पारदर्शिता के साथ आगामी बैठक में इन बिलों का भुगतान की अनुमोदन की जाएगी साथ ही जो भी अस्पताल प्रबंधन के कार्य अन्य व्यय संबंधी कार्य है उसे पारदर्शिता रखते हुए पूर्व से बैठक में रखें। उस पर प्रस्ताव कर उसे पारित करें बिना अनुमति के क्रय करना या किसी कर्मचारी को भुगतान देना समिति की जानकारी के बगैर नियमों की अवहेलना है। इस तरह की मनमानी कार्य आगामी समय में ना हो और आप पूरी जानकारी के साथ प्रस्तुत हो। विधायक प्रतिनिधि अभिषेक शर्मा ने अस्पताल प्रबंधन के कुछ कर्मचारियों की लापरवाही कार्य के साथ ब्लड यूनिट तथा रक्तदान संबंधित चर्चा की व अपनी बात रखी। आईएएस अधिकारी एसडीएम विधायक जिला अध्यक्ष जनपद व नगर पालिका अध्यक्ष ने भविष्य में जल्द से जल्द पूरी प्रचार प्रसार के साथ रक्तदान शिविर आयोजित करने साथ ही शासकीय अस्पताल में सभी प्रकार के टेस्ट कम शुल्क के साथ की जानकारी चस्पा कर लागू करने की बात कही सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े ने कहा कि आम जनता की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़े मैं हमेशा आपके साथ में हूं। जिलाध्यक्ष ने कहा कोविड-19 में विधायक और संगठन के द्वारा कई प्रकार के सहयोग एंबुलेंस कूलर खाद्य सामग्री आवश्यक दवाइयां ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराई गई थी, वर्तमान में किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होगी तो आप हमें अवश्य बताएं और आम नागरिकों,रोगियों और उनके परिवार से स्टॉप पूरी जानकारी देते हुए पूरा सहयोग करें और अच्छा व्यवहार दे। सारंगढ़ एसडीएम ने भी अगले बैठक में समस्त विभागीय अधिकारी कर्मचारी चिकित्सको की उपस्थिति पर भी जोर दिया साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों के प्रतिनिधि विशेष रूप से बैठकों में उपस्थित हो। इस के कड़े निर्देश दिए, सम्पादक गोल्डी नायक ने महिला वाडो मैं ऐसी लगवाने की बात रखी तथा भोजन व सामग्री क्रय के लिए नए टेंडर मंगवाने की बात कही, विधायक जिलाध्यक्ष के साथ अधिकारियों ने जनभागीदारी के सदस्यों के साथ निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट व अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया, वार्डो में गए मरीजों से मुलाकात की उनका हाल जाना और जल्द से जल्द पूरी जानकारी के साथ सभी अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति में आगामी बैठक आहूत करने के निर्देश दिए।
- नाश्ते में ऐसे बनाएं सॉफ्ट और परफेक्ट आलू का पराठा, स्वाद ऐसा कि हर बाइट में कहेंगे वाह! - March 5, 2026
- रंग पंचमी को कहां-कहां खेली जाती है होली, जो होती है रंगों के उत्सव की आखिरी तिथि… - March 5, 2026
- स्कूल में आरटीई के तहत पढ़ रहे बच्चों से कराई मजदूरी, अब छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मांगा जवाब… - March 5, 2026
