सारंगढ़ । रायगढ़ जिले के पुसौर में गत दिनों हुए गैंग रेप ने रायगढ़ जिला को सुर्खियों में लाकर खड़ा कर दिया । इस घटना से क्षुब्ध और दुखी हो, प्रदेश कांग्रेस कमेटी में घटना के सम्यक जांच करने के लिये एक जांच कमेटी बनाई थी । जो जांच करने तो गई थी लेकिन न्यायालयीन और संवैधानिक मामला बताते हुए जांच कमेटी को पीड़िता से ना मिलने दिया गया जिसके चलते जांच कमेटी पीड़िता से मिले बिना ही वापस आ गई । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा पुनः पुसौर गैंग रेप कांड की जांच करने के लिए जांच कमेटी को भेजी है जो जांच करने के लिए रायगढ़ पहुंच चुकी है । इस जांच कमेटी में सारंगढ विधायक उत्तरी जांगड़े , सराईपाली विधायक चातुरी नंद , बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे, रायगढ़ महापौर जानकी काटजू , जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार शामिल है जो जांच हेतु रायगढ़ पहुंच चुके हैं ।

- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
