बिलाईगढ़ । शा. शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के तत्वाधान में उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र में पुष्प अर्पित कर व राष्ट्र गान, राजकीय गीत तथा लक्ष्य गीत के गायन के साथ किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना बैज लगा कर अतिथियों का स्वागत किया गया । कार्यक्रम के अधिकारी तुलेश्वर सिंह ध्रुव द्वारा नवप्रवेशी स्वयं सेवकों का स्वागत कियें । बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना एक ऐसी संस्था है जिससे जुड़कर हम समाज, राष्ट्र , सांस्कृतिक, बौद्धिक, साहित्यिक व जीवन के हर पहलू को परिष्कृत एवं परिमार्जित कर सकते हैं। यह महज कोई सफाई कार्यक्रम नहीं है , राष्ट्रीय सेवा योजना आपके व्यक्तित्व को ऊंचाई प्रदान करती है । राष्ट्रीय सेवा योजना आपको एकदम एक अलग ढंग से सोचने के लिए मजबूर करता है । आपके नेतृत्व क्षमता में नया आयाम भरता है। कार्यक्रम के अंतिम चरण में महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई सभी स्वयं सेवकों ने किया ।

- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
