छत्तीसगढ़ में लगातार हाे रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है।वहीं गाैरेला पेण्ड्रा मरवाही जिला में लगातार हो रही बारिश ने कहर बरपा दिया है।

पेण्ड्रा के रामगढ़ इलाके में शनिवार रात बारिश के कारण एक कच्चा घर गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसे में एक आठ साल की मासूम बच्ची बाल-बाल बच गई। अचानक घर गिरने से गांव में मातम पसर गया है।
प्राप्त जानकारी मुताबिक रामगढ़ इलाके में तेज बारिश के चलते एक कच्चा घर अचानक गिर गया। हादसे में घर के अंदर मौजूद पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी 8 साल की बेटी बच गई। घटना की सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है। गांव में मातम का माहौल है और हर कोई इस दुखद घटना से स्तब्ध है। पुलिस और तहसीलदार द्वारा राहत और बचाव कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और 8 साल की बच्ची की देखभाल की जा रही है।
- जिला मुख्यालय की बदहाल तस्वीर: सड़कें उखड़ीं, स्ट्रीट लाइटें बंद और नालियों का गंदा पानी सड़क पर! - September 25, 2026
- बरमकेला में दिनदहाड़े सूने मकान पर चोरों का धावा, 3 तोला सोना-50 तोला चांदी समेत डेढ़ लाख नगद पार… - September 25, 2026
- बरमकेला में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनसैलाब, 482 ग्रामीणों की हुई जांच, मुफ्त दवा वितरण से मिली बड़ी राहत… - September 25, 2026
