रंगों में घुला सौहार्द: चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन में कलेक्टर-एसपी का सम्मान, व्यापारियों ने खेली फूल-गुलाल की होली…
सारंगढ़।
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा सारंगढ़ में होली मिलन सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। होटल श्रीओम में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और व्यापारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में होली के रंगों के साथ आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे एवं पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल, मुरली मनोहर स्वर्णकार, कुमार बानी, अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष विजय तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री अमित तिवारी, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता राजीव ठाकुर सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसके अलावा सर्व समाज अध्यक्ष एवं तहसीलदार एन.के. सिन्हा, नायब तहसीलदार प्रकाश पटेल, विभिन्न विभागों के अधिकारी, चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी और व्यापारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों और नागरिकों ने जिले में हो रहे विकास कार्यों को लेकर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे और पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय की सराहना की। व्यापारियों ने कहा कि शहर में सड़क चौड़ीकरण, स्ट्रीट लाइटिंग, सौंदर्यीकरण, चिकित्सा सुविधाओं में सुधार, स्वच्छता व्यवस्था तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को लेकर प्रशासन सक्रियता से कार्य कर रहा है। वहीं पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर में यातायात व्यवस्था, अनुशासन और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयासों की भी प्रशंसा की गई।
इस अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को शॉल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह और अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में वर्तमान में किए जा रहे विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी चर्चा की गई।
अपने संबोधन में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कहा कि होली भारत का सबसे आनंदमय और उत्साह से भरा पर्व है। यह केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि प्रेम, भाईचारे, एकता और खुशियों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि होली हमें यह संदेश देती है कि जीवन में कितनी भी कठिनाइयाँ आएं, अंततः सत्य और अच्छाई की ही जीत होती है। उन्होंने भक्त प्रह्लाद और होलिका की कथा का उल्लेख करते हुए लोगों से प्रेम और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
वहीं पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने कहा कि होली का त्योहार समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करता है। इस दिन लोग पुराने गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और गले मिलते हैं, इसलिए इसे मिलन और खुशियों का पर्व कहा जाता है।
कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर डॉ. कन्नौजे और पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय सहित सभी अतिथियों और व्यापारियों ने एक-दूसरे को गुलाल और फूलों से होली खेलकर पर्व की शुभकामनाएँ दीं।
इस आयोजन को सफल बनाने में प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, जिला अध्यक्ष संगीत सिंह ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष घनश्याम बंसल तथा चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभी पदाधिकारियों और व्यापारियों का महत्वपूर्ण योगदान
- रंगों में घुला सौहार्द: चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन में कलेक्टर-एसपी का सम्मान, व्यापारियों ने खेली फूल-गुलाल की होली… - March 7, 2026
- मानवता की मिसाल: सेवा भारती के सतीश यादव ने रक्त, डायलिसिस और ऑक्सीजन की व्यवस्था कर मरीज की बचाई जान… - March 7, 2026
- जल बचाने जिले में बड़ा अभियान: 1 लाख जल संरचनाओं की एंट्री का लक्ष्य, कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश… - March 7, 2026
