सारंगढ़।
मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है—इस कहावत को सारंगढ़ में समाजसेवी सतीश यादव ने एक बार फिर सच साबित कर दिखाया। खून की कमी और समय पर डायलिसिस नहीं होने के कारण जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे एक मरीज की मदद कर उन्होंने मानवता की मिसाल पेश की है। सेवा संगठन सेवा भारती के इस प्रयास की शहरभर में सराहना हो रही है।
मिली जानकारी के अनुसार टेगनापाली निवासी मोतीलाल रात्रे डायलिसिस कराने के लिए सारंगढ़ सहकारी अस्पताल में भर्ती थे। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि उनके शरीर में खून की गंभीर कमी है, जिसके कारण तत्काल रक्त की आवश्यकता है। लेकिन अस्पताल में ब्लड बैंक नहीं होने और समय पर रक्त उपलब्ध नहीं हो पाने से मरीज और उनके परिजन काफी परेशान हो गए थे।
स्थिति की जानकारी मिलते ही सेवा भारती के अध्यक्ष एवं समाजसेवी सतीश यादव तुरंत अस्पताल पहुंचे और मरीज की मदद के लिए पहल की। उन्होंने तत्काल प्रयास करते हुए बालाजी ब्लड बैंक से रक्त की व्यवस्था कर मरीज को उपलब्ध कराया। इसके साथ ही उन्होंने मरीज के लिए डायलिसिस और ऑक्सीजन की भी व्यवस्था करवाई, जिससे समय रहते उपचार संभव हो सका और मरीज की जान बचाई जा सकी।
इस मानवीय पहल के बाद अस्पताल में मौजूद मरीजों और परिजनों ने सतीश यादव के इस प्रयास की सराहना की। मरीज मोतीलाल रात्रे ने बताया कि इससे पहले भी सतीश यादव कई बार उनकी मदद कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि डायलिसिस कराने से लेकर ऑक्सीजन की व्यवस्था तक में सतीश यादव ने कई बार सहयोग किया, जिसके कारण उन्हें समय पर उपचार मिल पाया।
सेवा भारती के अध्यक्ष सतीश यादव ने कहा कि किसी भी जरूरतमंद की मदद करना समाज का कर्तव्य है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि सारंगढ़ के सरकारी अस्पताल में जल्द से जल्द ब्लड बैंक की स्थापना की जाए, ताकि भविष्य में मरीजों को रक्त के लिए भटकना न पड़े और समय पर उपचार मिल सके।
शहरवासियों का कहना है कि समाजसेवी सतीश यादव और सेवा भारती की टीम लगातार जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आती रही है। इस तरह के कार्य समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

- वैभव सूर्यवंशी केवल 15 की उम्र में संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी, ईशान किशन करेंगे कप्तानी… - July 30, 2026
- सारंगढ़:नाबालिगों पर सख्ती, सड़क सुरक्षा पर बड़ी पहल: एसपी सुनील शर्मा की मुहिम से जिले में अनुशासन की नई मिसाल… - July 30, 2026
- छत्तीसगढ़:8 माओवादियों ने डाले हथियार, पुलिस के सामने किया सरेंडर; लच्छू और रंगा जैसे कुख्यात भी शामिल… - July 30, 2026




