शहर के विकास को लेकर कलेक्टर सख्त: कई स्थलों का किया निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने व सफाई व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश…

IMG-20260307-WA0014-1024x683-1.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिले के प्रमुख नगर सारंगढ़ को सुव्यवस्थित और विकसित बनाने की दिशा में जिला प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न स्थलों का दौरा कर विकास कार्यों, साफ-सफाई व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस, राजस्व और नगरपालिका विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सबसे पहले गधाभाठा रोड स्थित इंडोर स्टेडियम के पास बने कचरा डंपिंग स्थल पहुंचे, जहां वर्तमान में सफाई का कार्य चल रहा है। उन्होंने नगरपालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया कि डंपिंग स्थल पर मिट्टी डालकर रोलर चलाया जाए, ताकि जमीन समतल हो सके और आसपास फैली झाड़ियों की भी साफ-सफाई कराई जाए। इसके साथ ही उन्होंने शहर में प्रस्तावित एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) के लिए टेंडर प्रक्रिया की जानकारी ली और अधिकारियों को जल्द से जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।
इसके बाद कलेक्टर ने जेलपारा और रेंजर पारा पुल (पुराना नाका नंबर-5) के पास चल रहे रंग-रोगन कार्य का निरीक्षण किया और कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तावित सर्किट हाउस के लिए चिन्हित स्थल का भी अवलोकन किया। यह सर्किट हाउस लगभग ढाई एकड़ भूमि में बनाया जाना प्रस्तावित है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को जल्द प्रारंभ कर निर्धारित समय में पूर्ण किया जाए।
निरीक्षण के दौरान लोहारिन डबरी तालाब के आसपास चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने नगरपालिका को तालाब की बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए, ताकि तालाब की सुरक्षा और सौंदर्यीकरण सुनिश्चित किया जा सके।
कलेक्टर ने शहर के मुक्तिधाम का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने मुक्तिधाम के सामने बनी झोपड़ियों को हटाने तथा आदर्श मुक्तिधाम के पास लगे अवैध ठेलों को हटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही मुक्तिधाम परिसर में बाउंड्रीवाल निर्माण कराने और पीएचई विभाग को श्मशान घाट में बोर खनन कराने के लिए कहा, ताकि पानी की समस्या दूर हो सके। उन्होंने परिसर में फैली गंदगी को तत्काल साफ कराने के भी निर्देश दिए।
इसके बाद कलेक्टर ने सारंगढ़ सब्जी मार्केट का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बाजार में दुकानों के शेड के नीचे किए गए बेजा कब्जों को हटाने और पूरे बाजार क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कमला नगर मुड़ापार वार्ड क्रमांक-11 स्थित तालाब के किनारे हुए अवैध कब्जों को हटाने के लिए भी नगरपालिका को निर्देशित किया गया। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि शहर के सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई, रंग-रोगन और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा और निर्धारित समय सीमा में सभी कार्यों को पूरा करना होगा।
कलेक्टर के इस निरीक्षण से यह स्पष्ट संकेत मिला है कि सारंगढ़ शहर के विकास और व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए प्रशासन अब सख्त और सक्रिय भूमिका में नजर आ रहा है।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts