कई बार ऐसा होता है कि किचन में ज्यादा समय बिताने का मन नहीं करता, लेकिन कुछ स्वादिष्ट खाने का दिल जरूर करता है। ऐसे समय में प्याज और मलाई से बनी टेस्टी सब्जी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है।

यह रेसिपी बहुत ही आसान है और सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाती है।
इस सब्जी का स्वाद इतना क्रीमी और लाजवाब होता है कि इसे आप रोटी, पराठा या नान के साथ आराम से खा सकते हैं। बता दें कि इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं पड़ती है। तओ चलिए जानते हैं इस टेस्टी सब्जी को बनाने की आसान रेसिपी-
मलाई-प्याज की सब्जी बनाने की सामग्री
3-4 प्याज (स्लाइस में कटे हुए)
½ कप ताजी मलाई
1 चम्मच तेल या घी
1 छोटा चम्मच जीरा
1-2 हरी मिर्च
½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
नमक स्वादानुसार
थोड़ा हरा धनिया
मलाई-प्याज की सब्जी बनाने की विधि
सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल या घी गर्म करें। इसमें जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे तो हरी मिर्च डाल दें।
अब कटा हुआ प्याज डालकर 3-4 मिनट तक हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 1 मिनट तक पकाएं।
अब इसमें ताजी मलाई डालें और धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं। इससे ग्रेवी क्रीमी और स्वादिष्ट बन जाएगी।
आखिर में ऊपर से हरा धनिया डालें और गैस बंद कर दें।
गरमा-गरम मलाई प्याज की सब्जी को रोटी, पराठा या नान के साथ सर्व कर सकते हैं। इसका क्रीमी स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा। अगर आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा कसूरी मेथी या क्रीम भी डाल सकते हैं। इससे सब्जी का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाएगा।
- 13 सितंबर 2026 का राशिफल: आज किस्मत देगी साथ, इन राशियों के लिए बन रहे धन और सफलता के प्रबल योग.. - September 13, 2026
- हरिनाथ खूंटे ने मंत्री दयालदास बघेल से की सारंगढ़ के ताजा हालात और जनसमस्याओं के समाधान पर सीधी चर्चा…विरोधियों की बयानबाजी पर भारी पड़ी सक्रियता..सारंगढ़ के लंबित मामलों के निराकरण पर बनी सहमति… - September 12, 2026
- डॉ. जे. एन. शुक्ला के जन्मदिवस पर मनसा नर्सिंग होम ने दोहराया बेहतर स्वास्थ्य सेवा का संकल्प.. - September 12, 2026
