रायगढ़/जिले के विकासखण्ड मुख्यालय लैलूंगा में पिछले दिनों व्यापारी दंपत्ति मित्तल परिवार की जघन्य हत्या के बाद इसी परिवार से जुड़ा एक और मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बीती रात चोरों ने मृतक व्यवसायी के एक भाई के दुकान में धावा बोलकर हजारों रूपए की नगदी और मोबाईल पर हाथ साफ कर दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक चोरी करने के दौरान उनकी हरकत सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। पुलिस इस आधार पर पतासाजी में लगी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लैलूंगा के प्रतिष्ठित मित्तल परिवार पर जैसे किसी की बुरी नजर लग गई है। या फिर साजिश के तहत इस परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। पिछले दिनों मित्तल परिवार के ही व्यवसायी दंपत्ति की हत्या का मामला अभी पूरी तरह से सुलझ भी नही पाया है कि इसी परिवार से जुडा एक और मामला सामने आ गया है। बताया जा रहा है कि स्व. मदन मित्तल के भाई मोहन मित्तल की रायगढ़ रोड़ में ही गल्ला किराना दुकान है।
बीती रात इस दुकान में चोरों ने धावा बोलकर गल्ले में रखे 20 हजार की नगदी सहित दो मोबाईल पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस चोरी के दौरान चोरों की यह हरकत सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो गई है जिसे निकलवाने के बाद पुलिस इस फुटेज के आधार पर चोरी की पतासाजी में जुटी हुई है।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
