हेमेंद्र जायसवाल सारंगढ़। इस वक्त की बड़ी खबर गुडे़ली से निकल कर आ रही है । जहां सूत्रों के अनुसार रवि साहू नामक व्यक्ति के खदान में एक बुजुर्ग महिला की गिरने से मौत हो गई है । वहीं ग्रामीणों ने बताया है कि इस मामले की सूचना पुलिस को न देकर लाश को उसके घर पहुंचा दिया गया है और समझौता की जा रही है । क्या उस बुजुर्ग महिला की जान ऐसे ही चली गई , इसकी जांच करने वाला कोई नहीं है या इस मामले की खुलासा सारंगढ़ पुलिस जल्द ही करेगी ? यह तो देखने वाली बात होगी । लाश को अभी तक पोस्टमार्टम के लिए नहीं लिया गया है । इस मामले को रफा-दफा करने के लिए गुड़ेली के खनन माफिया द्वारा किया जा रहा है । हालांकि हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं कि रवि साहू का ही खदान है , लेकिन ग्रामीणों के बताए अनुसार यह अवैध खदान रवि साहू का बताया जा रहा है । अब तो आगे जांच का विषय है । सारंगढ़ पुलिस जांच करेगी तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा ।

- एसपी सुशील शर्मा की सख्ती, थाना प्रभारी शिव कुमार धारी की अगुवाई में बड़ी सफलता: 9.295 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार… - August 4, 2026
- 5 अगस्त आखिरी मौका: खेल पुरस्कारों के लिए तुरंत करें आवेदन… - August 4, 2026
- सारंगढ़:थाना प्रभारी प्रमोद यादव की सटीक रणनीति, फरार ठग आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे…. - August 4, 2026




