जगन्नाथ बैरागी

रायपुर।छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा प्रदेश में सबसे बड़ा वैष्णव संगठन है जहाँ समाजहित में सैकड़ों कार्य किये गए हैं। वैष्णव महासभा के प्रदेश महासचिव लखन दास वैष्णव और राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती कमला वैष्णव ने अपनी सारी जिंदगी और सर्वस्व वैष्णव समाज के उत्थान में लगा दिया है। लखन दास वैष्णव ने रायपुर के गोगांव स्थित करीब 25 लाख रुपये के घर को वैष्णव समाज को दान दे दिया है। जहां आदि शक्ति मा दुर्गा मंदिर भी है, जहां रायपुर क्षेत्र के आस पास के वैष्णव बन्धु प्रतिवर्ष दुर्गा पूजा में सम्मिलित होते हैं, तेल और घी से ज्योत जलाकर मन्नते करते है, नवकन्या भोजन समेत कीर्तन और जगराता का आयोजन किया जाता है।
इस वर्ष भी सामाजिक भवन गोगांव में 9 दिनों तक मातारानी की पूजा,ज्योत कलश,कीर्तन-भजन,महाप्रसाद का वितरण किया गया।
भवन संचालन समिति,लखनदास वैष्णव जी,कमला वैष्णव,पुजारी हलधर वैष्णव समेत सैकड़ों की संख्या में सामाजिक बन्धु उपस्थित थे।


- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
