छत्तीसगढ़: विगत वर्ष कोरिया जिले के सोनहत ब्लॉक से कुछ स्टूडेंट ने कोरिया जिले में एक शिकायत किए थे स्टूडेंट का कहना कलेक्टर के पास शिकायत में आवेदन भी दिया गया था कि हमारे सनहत में डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर के नाम से एक एकेडमी खुला था और कुछ माह बाद एकेडमी से समान लेकर एमपी के शहडोल जिले के अमझोर में इसी एकेडमी का संचालन किया जा रहा था जब ये एकेडमी सीजी में संचालित था तब इस एकेडमी का रजिट्रेशन नंबर ASTCO 306CG था और सोनहत में उर्मिला फैशन शॉप के उपर की बिल्डिंग में यह एकेडमी चल रहा था और एक दिन रातों रात सामान लेकर वहा से भागकर अमझोर में बीएसएनएल टावर के पास खोल लिए वहा पर रजिट्रेशन नंबर ASTCO 306 MP लिखा था बोर्ड में एक ही रजिट्रेशन नंबर दो अलग अलग राज्यों में चलाना हमारी समझ से परे है अभी हाल ही में जानकारी मिली है यही एकेडमी जनकपुर के मेन मार्केट में डॉक्टर भीम राव अंबेडकर के नाम से चल रहा है। और सबसे आश्चर्य जनक बात ये ही की इस एकेडमी का डायरेक्टर जनकपुर में मैक्स मोबाइल दुकान के नाम से दुकान चला रहा है और इस एकेडमी की प्रिंसिपल सीएचसी हॉस्पिटल में नर्स के पद पे कार्य कर रहे है। ये एकेडमी हर साल नए नए जगह पर बच्चो का एडमिशन ले रहा है और 3 या 4 माह बाद एकेडमी बंद करके भाग जाता है। इसी तरह एक एकेडमी एक एकेडमी पुराने पेट्रोल पंप वाली रोड में खुला है जो अपने इस इंस्ट्यूट को सी वी रमन यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त बताकर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चो को बहला फुसलाकर एडमिशन ले रहा है जनकपुर में ग्रामीण क्षेत्रों के स्टूडेंट को अच्छे इंस्ट्यूट में एडमिशन लेने में बाधा उत्पन्न हो रही है कुछ इंस्ट्यूट तो इन भोले भाले बच्चो को बहला फुसलाकर लाने के लिए दलालों की भी नियुक्ती कर रखे हैं जो गांव गांव जाकर भोले भाले स्टूडेंट बहला फुसलाकर उनसे मोटी रकम फीस के रूप वसूल कर रहे है।


जब ग्रामीण बच्चे इन दलालों की बातो में नहीं आते तो उन्हे संत गहिरा दास यूनिवर्सिटी से संचालित कॉलेज देवी शंकुलता कोटाडोल का नाम लेकर एडमिशन ले रहे हैं और स्कॉलरशिप का लालच दिया जा रहा है जबकि सोचने और विचार करने वाली बात है की जनकपुर का एकमात्र नवीन महाविद्यालय इसी संत गहीरा दास यूनिवर्सिटी से यूजी और पीजी कोर्सेज करवा रही है लेकिन जब बात कंप्यूटर कोर्स की किया जाए तो यही नवीन महाविद्यालय अपने कंप्यूटर कोर्स के स्टूडेंट को सी वी रमन यूनिवर्सिटी के नाम पर एडमिशन ले रहा है। स्टूडेंट के द्वारा बार बार सुनने को मिल रहा है हम लोग किस इंस्ट्यूट में पढ़ाई करे हमे तो डर लग रहा है हम लोग को अच्छा इंस्ट्यूट नही मिला तो हमारा भविष्य खराब हो जायेगा । साथ ही मांग की जा रही है की सभी इंस्ट्यूट की जांच किया जाए ताकि और इन इंस्ट्यूट की मान्यता की जांच की जाए ताकि हम स्टूडेंट पढ़ाई अच्छे इंस्ट्यूट में कर सके ।

- माँ परमेश्वरी पुराण कथा में उमड़ी श्रद्धा, डॉ. सनम जांगड़े ने की सुख-समृद्धि की कामना… - October 17, 2026
- वीर जवानों की गाथा से गूंजा सारंगढ़, शहीद परिवारों का सम्मान… - October 17, 2026
- बिलाईगढ़ में गरबा महोत्सव की धूम, प्रतिभाओं ने बिखेरे रंग… - October 17, 2026
