भारतीय डाक विभाग जल्द ही बड़ी भर्ती का ऐलान करने वाला है. डाक विभाग जल्द ही इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2024 में विभिन्न रिक्तियों के लिए एक अधिसूचना जारी करेगा.

खबरों की माने तो यह अधिसूचना अगस्त महीने में जारी की जाएगी. यह अधिसूचना ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के 40000 पदों पर भर्ती के लिए होगी, जिसमें देशभर में शाखा पोस्ट मास्टर्स (बीपीएम), सहायक शाखा पोस्ट मास्टर्स (एबीपीएम), डाक सेवक और शाखा डाकघर (बीपीओ) की भूमिकाएं शामिल होंगी. इंडिया पोस्ट भर्ती 2024 के लिए केवल ऑनलाइन जमा किए गए आवेदन स्वीकार होंगे.
जरूरी योग्यता और उम्र सीमा
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का मान्य प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है. दसवीं में वैकल्पिक या अनिवार्य विषय के रूप में अंग्रेजी का होना जरूरी है. इसके अलावा माध्यमिक विद्यालय स्तर पर हिंदी विषय पढ़ा हो. जीडीएस पद के लिए आवेदन करने की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच है.
चयन प्रक्रिया
जीडीएस भर्ती 2024 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अपने फॉर्म सत्यापित करने की आवश्यकता होगी. मेरिट सूची उम्मीदवारों के ऑनलाइन आवेदन पर आधारित होगी. वहीं अंतिम चयन उम्मीदवारों के 10वीं कक्षा की परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
