टी 20 विश्व कप की शुरुआत 2 जून से होने वाली है।इस टूर्नामेंट के लिए फिलहाल भविष्यवाणियों का दौर भी शुरु हो गया है। दिग्गज हरभजन सिंह ने भी टी20 विश्व कप को लेकर भविष्यवाणी की है और उन्होंने बताया कि कौन सी टीम खिताब जीतेगी।
भज्जी ने कहा, रोहित शर्मा अकेले कप नहीं जीत सकते, यह हमारे बारे में है, मेरे बारे में नहीं। हम जितना अधिक ‘हम’ की तरह खेलेंगे, आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं।

हरभजन सिंह का यह भी मानना रहा है कि लंबे समय तक चलने वाले और थका देने वाले आईपीएल का असर भारतीय खिलाड़ियों पर होगा। अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी 20 विश्व कप का आयोजन होना है।
यहां की पिचों को लेकर हरभजन सिंह ने कहा, पिचों के बारे में कोई नहीं जानता । अभ्यास मैचों से टीम कॉम्बिनेशन के बारे में अंदाजा लग जाएगा। इसके अलावा भज्जी ने और कई बातें कहीं, साथ ही टीम इंडिया को मजबूत करार दिया है।
भारत ने अब एकबार ही टी 20 विश्व कप जीता है। 2007 में जब पहली बार टी 20 विश्व कप का आयोजन हुआ था तब महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने पाकिस्तान को खिताबी मैच में मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।तब से ही भारत ने टी 20 विश्व कप नहीं जीता है। यही नहीं 2013 के बाद से भारत ने कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है।इस बार जरूर टीम इंडिया के पास कमाल करने का मौका रहने वाला है।रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम खिताब जरूर जीतना चाहेगी।
- सारंगढ़ में योजनाओं पर कलेक्टर का फोकस, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश… - September 23, 2026
- सारंगढ़ की शार्वी ने चक्रधर समारोह में बिखेरा कथक का जादू…सुर-ताल और घुंघरुओं की गूंज में साकार हुई आदिशक्ति की भावमयी अभिव्यक्ति…. - September 23, 2026
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
