छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जशपुर जिले (Jashpur) से एक अनोखा मामला सामने आ रहा है. यहां के ग्राम पंचायत शिवपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की केवल इसलिए हत्या कर दी कि उसने समय पर खाना नहीं दिया था.

जी हां समय पर खाना ना मिलने से नाराज पति ने अपनी पत्नी के ऊपर धारधार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद पत्थलगांव पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.
कुल्हाड़ी के ताबड़तोड़ वार से उतारा मौत के घाट
दरअसल, घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम पंचायत शिवपुर का है. जहां बीती रात आरोपी पति तुलसी पैंकरा ने अपनी पत्नी तेजमत पैंकरा से खाना मांगा तो पत्नी ने खाना नहीं बनाने की बात कही और घर से बाहर निकल गई. वो घर वापस आई तो फिर दोनों में आपस में विवाद होने लगा. ये विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने गुस्सा में आकर घर में रखें धारधार कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस कर रही है आरोपी से पूछताछ
परिवार के सदस्यों ने घर में खून से लथपथ शव को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी. मामले की सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है. पत्थलगांव थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु एसडीओपी भानुप्रताप चन्द्राकर ने बताया कि आरोपी मृतका द्वारा समय पर खाना नहीं दिए जाने से नाराज था. इसी दौरान दोनों में विवाद हुआ ओर आरोपी पति ने धारधार कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम को भेज दिया है. आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
