कई बार स्लो इंटरनेट को लेकर हम काफी परेशान हो जाते हैं। स्लो इंटरनेट के कई कारण होते हैं। कई बार लोकल टावर की वजह से कनेक्टिविटी नहीं मिलती है तो कई बार फोन या लोकल केबल में खराबी के कारण स्लो इंटरनेट का सामना करना पड़ता है।
पिछले कुछ दिनों से कई लोग स्लो इंटरनेट की शिकायत कर रहे हैं और भविष्य में भी यह समस्या बनी रहने की संभावना है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि समुद्र के अंदर जो फाइबर ऑप्टिकल केबल बिछाई गई हैं उनके टूटने की खबर आई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि समुद्र के अंदर कई जगहों पर फाइबर ऑप्टिकल केबल डैमेज हुई हैं जिससे भारत, पाकिस्तान, सिंगापुर समेत एशिया के कई देशों में स्लो इंटरनेट की समस्या हो सकती है। इससे यूरोप के देश भी प्रभावित हो सकते हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिंगापुर को पाकिस्तान और यूरोप से जोड़ने वाली फाइबर ऑप्टिक केबल इंडोनेशिया के पास कई क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त हुई है जिससे दक्षिण पूर्व एशिया, मध्य पूर्व और यूरोप में इंटरनेट की पहुंच प्रभावित हुई है। कहा जा रहा है कि इन केबल को रिपेयर करने में महीनों लग सकते हैं। इस डैमेज से पाकिस्तान टेलीकॉम कॉरपोरेशन लिमिटेड (PTCL) और ट्रांसवर्ल्ड की सेवाएं बड़े पैमाने पर बाधित हुई हैं। पाकिस्तान के इंटरनेट यूजर्स लगातार इसकी शिकायत कर रहे हैं। खासतौर पर शाम के समय काफी दिक्कत हो रही है।
- सरिया : नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू से मिटाता रहा हवस..विरोध पर दी बच्चों को मारने की धमकी…कलयुगी दादा ससुर सलाखों के पीछे… - September 24, 2026
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
