सारंगढ़ बिलाईगढ़, 26 अप्रैल 2024/कलेक्टर कार्यालय और सेजेस सारंगढ़ में 26 अप्रैल से जिला स्तरीय डाक मत से वोट देने का सिलसिला शुरू हुआ है। लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार निर्वाचन कर्तव्य पर अधिकारी, कर्मचारी, अनिवार्य सेवा श्रेणी के मतदाताओं तथा अनुपस्थित मतदाताओं को डाक मत पत्र के माध्यम से सुविधा केंद्र में मतदान करने का प्रावधान किया गया है जिला प्रशासन द्वारा इस कड़ी में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय सारंगढ़ में 26, 27 और 28 अप्रैल को शासकीय अधिकारी, कर्मचारी के लिए डाक मत पत्र से वोट देने का सुविधा सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक दिया गया है। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक कार्यालय सारंगढ़ में 29 और 30 अप्रैल 2024 को पुलिस (गृह) विभाग के अधिकारी कर्मचारी के लिए यह सुविधा सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक दिया गया है। अनिवार्य सेवा के कर्मियों के लिए कलेक्टर कार्यालय परिसर सारंगढ़ में डाक मत पत्र से मतदान करने की सुविधा 26 अप्रैल से 6 मई 2024 तक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक दिया गया है।

- सारंगढ़ में योजनाओं पर कलेक्टर का फोकस, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश… - September 23, 2026
- सारंगढ़ की शार्वी ने चक्रधर समारोह में बिखेरा कथक का जादू…सुर-ताल और घुंघरुओं की गूंज में साकार हुई आदिशक्ति की भावमयी अभिव्यक्ति…. - September 23, 2026
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
