सारंगढ़ । बिलाईगढ़ के अंतर्गत कृषि विभाग के द्वारा 20 किसानों को शाकंभरी योजना के तहत सिंचाई पंप वितरित किया गया विकास खंड बिलाईगढ़ के अंतर्गत कृषि विभाग के द्वारा वरिष्ठ कृषि अधिकारी कृष्ण कुमार साहू के मार्गदर्शन में 20 किसानों को सिंचाई पंप का वितरण किया गया । ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कुर्रे ने बताया कि – किसानों के फसल को सुखा या अवर्षा की स्थिति में तालाब ,नाला एवं कुएं से पंप के माध्यम से सिंचाई का लाभ ले सकते हैं इसके लिए किसानों के पास आधा एकड़ कृषि भूमि होना आवश्यक है। श्री कुर्रे ने आगे बताया कि – दो किसानों को दो एचपी का पेट्रोल पंप एवं 18 किसानों को डेढ़ एचपी का विद्युत पंप का वितरण अनुदान के तहत किया गया है । जिनमें जगदीश , ललित , हरीचरण , जवाहिर, जेठराम , बाबूलाल,संतराम,संतोष , गर्जन उदासी राम , शोभित राम, श्याम सुंदर , पंचराम , घासीदास,अशोक, गोपीनाथ सहित बीस किसानों को सिंचाई पंप का वितरण किया गया ।


- प्राचार्य विभावरी ठाकुर की अनूठी पहल, ‘सेवा संकल्प’ को दी नई दिशा, बच्चों में जगाई राष्ट्र निर्माण की भावना… - September 18, 2026
- छोटे-छोटे कदमों से बड़ी सफलताएं मिलती हैं— संजय भूषण पाण्डेय…सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी में बच्चों के सपनों को मिला संबल… - September 18, 2026
- सारंगढ़ के नन्हें हाथों में ‘आशीर्वाद का दीया’..जेन-अल्फा ने तोतली जुबां से मांगी प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र की दुआ.. - September 17, 2026
