नागपुर पुलिस की सामाजिक सुरक्षा शाखा (एसएसबी) ने एक स्पा से संचालित देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया और तीन लड़कियों को बचाया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में से एक व्यक्ति दीनदयाल नगर इलाके में स्थित स्पा का मालिक है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीन आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से 80,000 रुपये की नकदी, मोबाइल फोन और अन्य सामग्री जब्त की है। उन्होंने बताया कि तीनों को अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- MMGSY सड़क निर्माण में मानकों का कत्लेआम, महकमे की चुप्पी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!करोड़ों की सड़क, 4 इंच की मोटाई?तिनके की तरह बिखरने लगी मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की साख! - June 10, 2026
- सारंगढ़:13.85 लाख के सहकारी घोटाले का खुलासा: किसानों के नाम पर फर्जी ऋण वितरण, समिति प्रबंधक सहित तीन कर्मचारियों पर FIR के निर्देश… - June 10, 2026
- सुशासन तिहार का भव्य समापन: गोड़म शिविर में 696 आवेदन, हितग्राहियों को मिली सौगातों की सौगात… - June 10, 2026

