विष्णु देव सरकार द्वारा एक के बाद एक कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। कई योजनाएं और व्यवस्थाओं के संचालन और अधिकारियों को भी बदला गया अब सरकार नई शराब नीति लाने वाली है।

जानकारी अनुसार नई शराब नीति के तहत प्रदेश में 1 अप्रैल से अब शराब की कीमतों में बढ़ोतरी होने वाली है । सरकार शराब के दर में 10 रुपये से लेकर 200 रुपये तक बढ़ाने वाली है।
1 अप्रैल से छग में शराब नीति लागू होने वाली है। सरकार द्वारा आबकारी विभाग को आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 11 हजार करोड़ रुपये राजस्व वसूली का टारगेट दिया गया है। नीति के तहत अब शराब के पव्वा से लेकर बोतल की कीमतों में इजाफा किया गया है । नई नीति के तहत शराब दुकानों में पूर्व की तरह अहाता शुरू करने का भी निर्णय लिया गया है जिसके लिए विभागीय टेंडर भी जारी कर दिया गया है । जल्द ही बढ़ी हुई कीमतों का ऐलान किया जा सकता है ।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
