रायपुर. छत्तीसगढ़ की साय सरकार प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने देती है. अप्रैल में 1 तारीख को दूसरी किस्त महिलाओं को मिलने वाली थी, लेकिन अब 1 अप्रैल को सरकार महिलाओं को पैसा नहीं देगी.

सीएम साय ने इसकी वजह वित्तीय वर्ष खत्म होना बताया है. साथ ही सीएम साय ने पैसे देने की तारीख भी बताई है.
बता दें कि सीएम विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना को लेकर कहा, 1 अप्रैल को महिलाओं को पैसे देने का वादा किया था, लेकिन 1 अप्रैल को पैसा नहीं दे पाएंगे. क्योंकि वित्तीय वर्ष खत्म हो रहा है. 1 अप्रैल को छुट्टी का दिन होगा, मुझे इसकी जानकारी नहीं थी. अब 2 या 3 अप्रैल को को महिलाओं के खाते में पैसे डाले जाएंगे.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना…. - June 14, 2026
- खड़ेगश्वरनाथ मंदिर व खाड़ाबंद तालाब में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान..अरुण गुड्डू यादव और टीम की अनूठी पहल.. - June 14, 2026
- बरमकेला में पहली बार सजेगा भव्य गंगा आरती का दिव्य नजारा, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल… - June 14, 2026

