सारंगढ़: लोकसभा चुनाव सिर पर है इसलिए छत्तीसगढ़ के दोनो राजनैतिक दल अभी से अपने चुनाव प्रचार से पहले कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर आगे की रणनीतिक तैयारी मे लग गये हैँ। भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया को टिकट मिलने पर सारंगढ़ अंचल मे भाजपा कार्यकर्ताओं की खुशी चरम पर प्रतीत हो रही है क्योंकि इससे पहले लगभग 20 साल से भी ज्यादा वर्षो से सभी प्रत्याशी जशपुर जिले से थे लेकिन इस दफा सारंगढ़ से नजदीक घरघोड़ा के समीप ग्राम छर्राटांगर के ग्रामीण माटी के किसानपुत्र राधेश्याम राठिया को टिकट देने से रायगढ़ एवं सारंगढ़ की जनता एवं कार्यकर्ता एक अलग उत्साह मे नज़र आ रहे हैँ। अक्सर उपेक्षित रहने वाले सारंगढ़ मे सहज एवं सरल प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने अपनी कर्मभूमि मानते हुए सारंगढ़ , छिंद एवं कोसीर मंडल का सघन दौरा किया एवं कार्यकर्ताओं मे उत्साह का संचार करने मे कामयाब रहे।

सारंगढ़ की बदहाल सड़कों को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता –
सारंगढ़ में सड़कों की बदहाली किसी से छुपी नही है जिस पर भाजपा प्रत्याशी श्री राठिया ने ठोस आश्वासन देते हुए कहा कि सारंगढ़ आज से मेरी कर्मभूमि है और मेरी पहली रहेगी सारंगढ़ को जोड़ने वाली सड़कों को दुरुस्त कराने के साथ सारंगढ़ के नगर के सड़कों को भी जिला स्तरीय बनाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।
सारंगढ़ कि जनता के लिए ट्रैन सुविधा के लिए करूंगा पुरजोर प्रयास –
सारंगढ़ के बहु प्रतीक्षित रेल मार्ग की मांग को व्यापारी संघ द्वारा रखने पर भाजपा प्रत्याशी श्री राठिया ने जोर देकर कहा की अगर मै चुनकर लोकसभा पहुंचा तो आपको पूर्ण यकीन दिलाता हुन कि मै सारंगढ़ जनता कि आवाज़ बनकर लोकसभा में और केंद्र सरकार तक रेल मार्ग के लिए पुरजोर कोशिश करूंगा, चाहे रायपुर से जुड़े या ओड़िसा से लेकिन रिलमार्ग सारंगढ़ तक पहुंचे इसकी जिम्मेदारी के लिए अंतिम सांस तक प्रयासरत रहूंगा।


- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

