बरमकेला: छात्राओं के साथ अमर्यादित व्यवहार करने वाले शास.प्राथमिक शाला के सहायक शिक्षक निलंबित…
रायगढ़। जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी.आदित्य ने अमोदा के सहायक शिक्षक एलबी गेंदराम पटेल को विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के साथ अमर्यादित व्यवहार करने एवं अध्यापन में रूचि नहीं रखने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
ज्ञात हो कि शासकीय प्राथमिक शाला अमोदा, विकासखण्ड बरमकेला में पदस्थ सहायक शिक्षक एल.बी.गेंदराम पटेल के विरूद्ध विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के साथ अमर्यादित व्यवहार करने, अध्ययन-अध्यापन के प्रति रूचि नहीं रखने संबंधी सरपंच ग्राम पंचायत अमोदा एवं पालकगणों द्वारा की गई शिकायत एवं जनाक्रोश को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी आदित्य ने सहायक शिक्षक एलबी गेंदराम पटेल को कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बरमकेला निर्धारित किया गया है।
- सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने किया राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ… - March 16, 2026
- प्रशिक्षण से मजबूत होगा संगठन, भाजपा का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग जल्द — जिला कार्यालय में हुई अहम बैठक… - March 16, 2026
- बरमकेला में आग का तांडव: हफ्ते भर में तीसरी आगजनी..‘केक एंड क्रीम’ स्वीट सेंटर जलकर खाक,लाखों का नुकसान… - March 16, 2026
