रायगढ़, विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 की धारा 22 बी के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुख्यालय बस्तर (जगदलपुर), बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग एवं अंबिकापुर सरगुजा में स्थापित स्थायी लोक अदालत (जनोपयोगी सेवा) में अन्य व्यक्तियों (सदस्यों) के नियुक्ति के लिये रिक्त पदों पर अर्हता प्राप्त व्यक्तियों से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र 20 मार्च 2024 के शाम 5 बजे तक आमंत्रित किये गए है। विस्तृत विज्ञापन एवं आवेदन पत्र का प्रारूप छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के वेबसाईट www.cgslsa.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। अथवा छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर या संबंधित जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों से प्राप्त किया जा सकता है।
आवेदन पत्र निर्धारित तिथि तक छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पुराना छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय भवन, बिलासपुर छ.ग. में रजिस्टर्ड डाक द्वारा अथवा कार्यालयीन अवधि में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते है।

- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
