सारंगढ़ बिलाईगढ़, 6 फरवरी 2024/ कलेक्टर श्री के.एल. चौहान ने बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम गोविंदवन के आंगनबाड़ी केन्द्र और स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया। श्री चौहान ने आंगनबाड़ी केन्द्र में महतारी वंदन योजना फार्म भर रहे महिलाओं से बातचीत किया। उन्होंने कहा कि आप सभी महिलाएं अपने आस-पड़ोस, सगे-संबंधियों को इस योजना के लाभ, फार्म भरने और आवेदन के साथ संलग्न करने वाले दस्तावेज आदि के बारे में जानकारी प्रदान करें। कलेक्टर श्री चौहान ने गोविंदवन के स्कूल में बच्चों से कक्षा में मुलाकात किया। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे परीक्षा की तैयारी के लिए अच्छे से पढ़ाई करें। कक्षा के पीछे बैठने वाले भी सामने बैठने वाले के समान पढ़कर आत्मविश्वास से पढ़ें। किसी भी प्रकार का परीक्षा का भय मन में नही पालें, अपनी मेहनत पर विश्वास करें और परीक्षा में सफल हों। इस दौरान कलेक्टर श्री चौहान को स्कूल परिसर में शौचालय, अहाता आदि के निर्माण के लिए मांग किया गया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक पंचायत श्री हरिशंकर चौहान, एसडीएम बिलाईगढ़ डॉ. स्निग्धा तिवारी, एसडीओ आरईएस श्री शैलेन्द्र वर्मा उपस्थित थे।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
