सारंगढ़-बिलाईगढ़, 31 जनवरी 2024/ जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरमकेला एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरिया हेतु नये एंबुलेंस 108 वाहन को कलेक्टर श्री के एल चौहान ने कलेक्ट्रेट कार्यालय से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस नये एंबुलेंस के संचालन से आपातकालीन स्थितियों में संबंधित क्षेत्र के मरीजों को चिकित्सा संस्थानों तक नि:शुल्क परिवहन सेवा का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, एसडीएम सारंगढ़ वासु जैन, डाॅ स्निग्धा तिवारी, परियोजना अधिकारी हरिशंकर चौहान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ एफ आर निराला, कार्यक्रम प्रबंधक एन एल ईजारदार एवं चिकित्सा विभाग के कार्मिक उपस्थित थे।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
