ICC टूर्नामेंट में भारत-पाक की टीमें हमेशा एक ही ग्रुप में क्यों रखी जाती हैं, यहां समझिए पूरा गणित…
साल 2022 में होने वाले T20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ ही खेलेगी. यह मुकाबला मेलबर्न में खेला जाएगा. पिछले कुछ सालों से दोनों देशों के बीच तनाव है, जिस वजह से क्रिकेट पर भी इसका असर पड़ा है.
दोनों टीमें काफी समय से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेल रही. दोनों की केवल आईसीसी इवेंट्स में ही भिड़ंत होती है और यह बात तो सब जानते हैं कि भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर फैंस में कितनी दीवानगी होती है, जिसका आईसीसी पूरा फायदा उठाने की कोशिश करती है. यही वजह है कि आईसीसी अपने इवेंट के शुरुआती स्टेज में भारत-पाकिस्तान के बीच कम से कम एक मुकाबला जरूर रखती है.
आखिर क्यों भारत-पाकिस्तान के बीच कराया जरूर कराया जाता है मैच
भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों को टी-20 विश्व कप के सुपर 12 राउंड में सीधे जगह मिली है. 23 अक्टूबर को दोनों के बीच मुकाबला होगा. पिछले साल भी दोनों टीमों की यूएई में हुए टी-20 विश्व कप के एक मैच में भिड़ंत हुई थी और भारतीय टीम हार गई थी. भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में स्टेडियम में दर्शकों के आने की पूरी गारंटी होती है और इस हाई वोल्टेज मैच में टीवी पर भी रिकॉर्ड तोड़ व्यूअरशिप मिलती है, जिससे आईसीसी को बहुत फायदा होता है.
अगर दोनों टीमों को अलग-अलग पूल में रखा जाए तो जरूरी नहीं कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो. इसी वजह से दोनों टीमों को एक ही पूल में रखा जाता है और ऐसी स्थिति में दोनों टीमों के बीच मैच जरूर होता है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है.
- तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब..21 अप्रैल अंतिम दिन होगा पूर्णाहुति का महासंगम.. - April 20, 2026
- भक्ति की लहर से सराबोर सारंगढ़: हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था, गूंजा सत्संग का संदेश… - April 20, 2026
- भूख पर प्रहार, सेवा का विस्तार: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अन्नपूर्णा मुहिम बनी गरीबों का सहारा… - April 20, 2026

