क्या आप जानते हैं कि क्रिकेट में कौन तय करता है मैन ऑफ द मैच? अगर नहीं तो आज जान लीजिए

रन बनाने वाले या विकेट लेने वाले खिलाड़ी को यह खिताब दिया जाता है. लेकिन कुछ मामलों में हारने वाली टीम को मैन ऑफ द मैच भी मिला है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मैन ऑफ द मैच का फैसला कौन लेता है.
आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं.
कमेंटेटर सबसे ज्यादा कौन से मैच को नजदीक से देखते हैं और खेल पर पूरी नजर बनाए रखते हैं. इनको खेल की अच्छी जानकारी होती है. कमेंट्री बॉक्स में ज्यादातर पूर्व खिलाड़ी होते हैं. मैन ऑफ द मैच के लिए जो पैनल बनता है उसमें कमेंटेटर और वरिष्ठ खिलाड़ी होते हैं. यह लोग आपस में तय कर अंतिम रूप से फैसला देते हैं.
कभी-कभी कमेंटेटर के अलावा मैच रेफरी और दूसरे बड़े खिलाड़ी भी मैन ऑफ द मैच चुने वाले पैनल का हिस्सा होते हैं. चैंपियंस ट्रॉफ़ी या वर्ल्ड कप जैसी शृंखलाओं में मैन ऑफ द मैच देखने के लिए बड़ा पैनल तैयार किया जाता है, जिसमें मैंच रेफरी भी शामिल होते हैं. किसी भी क्रिकेटर के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतना बहुत ही गर्व की बात होती है.
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
