महासमुंद। जीएसटी की टीम ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए महासमुंद के नयापारा इलाके में छापा मारा है. छापे के दौरान यहां से भारी मात्रा में सितार नामक नकली गुटखा बरामद किया है.

जीएसटी की टीम ने नकली गुटखा बनाने वाली मशीन को जब्त कर लिया है. इस मामले में आगे कार्रवाई के लिए खाद्य विभाग और पुलिस विभाग को जानकारी दे दी गई है.
मिली जानकारी के अनुसार जीएसटी की टीम ने नयापारा इलाके में पुलिस चौकी के पास धीरज सरफराज नामक व्यक्ति के घर में भारी मात्रा में नकली सितार गुटखा को जब्त किया है, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है. हालाकि यहां गुटखा कब से बना रहा था. कितना माल यहां से मार्केट में खपाया गया ये सब जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा.
फिलहाल जीएसटी की टीम ने जिले के खाद्य विभाग और पुलिस को इस कार्रवाई की जानकारी दे दी है और नकली गुटखा बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीन को जब्त कर लिया है. इस मामले में अब आगे की जांच जारी है.
- सारंगढ़ में योजनाओं पर कलेक्टर का फोकस, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश… - September 23, 2026
- सारंगढ़ की शार्वी ने चक्रधर समारोह में बिखेरा कथक का जादू…सुर-ताल और घुंघरुओं की गूंज में साकार हुई आदिशक्ति की भावमयी अभिव्यक्ति…. - September 23, 2026
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
