बांग्लादेश के ऑलराउंडर नासिर हुसैन पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 2 साल का बैन लगा दिया है. 32 वर्षीय इस क्रिकेटर को 6 महीने के लिए सस्पेंड भी कर दिया गया है. नासिर को अमीरात क्रिकेट बोर्ड के एंटी करप्शन कोड के उल्लंघन के आरोप में दोषी पाया गया है.

उन्होंने तीन आरोपों को स्वीकार किया है. अब वे 7 अप्रैल 2025 तक के लिए बैन कर दिए गए हैं.
इन वजहों से बैन हुए नासिर
नासिर को किसी अनजान व्यक्ति द्वारा गिफ्ट दिया गया था. इसके लिए उनसे खास मांग की गई थी. बांग्लादेशी ऑलराउंडर ने इसकी जानकारी एंटी करप्शन ऑफिसर को नहीं दी थी. इसके अलावा जांच में उन्होंने अधिकारियों को सहयोग भी नहीं किया था. नासिर उन आठ लोगों में शामिल थे जिन पर 2020-21 आबू धाबी टी10 में कथित भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था.
नासिर ने स्वीकारे ये तीन आरोप
पहला आरोप – आईसीसी के एंटी करप्शन युनिट के अनुसार नासिर पर पहला आरोप यह था कि उन्हें iPhone 12 गिफ्ट में मिला था जिसकी कीमत 750 अमरेकी डॉलर थी. इसकी जानकारी उन्होंने एंटी करप्शन अधिकारी को तुरंत नहीं थी.
दूसरा आरोप – नासिर पर दूसरा आरोप यह था कि उन्होंने एंटी करप्शन अधिकारियों को किसी अनजान व्यक्ति द्वारा संपर्क किए जाने की जानकारी नहीं दी थी. उन्होंने iPhone 12 के माध्यम से भ्रष्ट गतिविधि के लिए प्राप्त आमंत्रण का फुल डिटेल अधिकारियों को नहीं दिया था.
तीसरा आरोप – उन पर तीसरा यह था कि उन्होंने संभावित भ्रष्ट गतिविधि के संबंध में नामित एंटी करप्शन अधिकारी की जांच में बिना किसी ठोस कारण के सहयोग करने से इनकार कर दिया या विफल रहे. नासिर अधिकारी द्वारा मांगे गए जानकारी/डॉक्यूमेंट्स देने में भी नाकाम रहे.
बांग्लादेश के लिए खेले 100 से ज्यादा इंटरनेशनल मुकाबले
नासिर ने बांग्लादेश के लिए 2011 में तीनों फॉर्मैट में डेब्यू किया था. उन्होंने सभी फॉर्मैट में कुल 115 मुकाबले खेले. नासिर ने आखिरी बार 2018 में कोई इंटरनेशनल मैच खेला था. हालांकि मई 2023 तक वह घरेलू क्रिकेट खेल रहे थे.
- सारंगढ़ में योजनाओं पर कलेक्टर का फोकस, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश… - September 23, 2026
- सारंगढ़ की शार्वी ने चक्रधर समारोह में बिखेरा कथक का जादू…सुर-ताल और घुंघरुओं की गूंज में साकार हुई आदिशक्ति की भावमयी अभिव्यक्ति…. - September 23, 2026
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
