सारंगढ़-बिलाईगढ़, 3 जनवरी 2023/ कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी ने सभाकक्ष में महात्मा गांधी नरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत छत के निर्माण संबंधी कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी तकनीकी सहायकों को कार्य तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जल प्रबंधन की दिशा में बेहतर कार्य करते हुए माॅडल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डाॅ सिद्दीकी ने अपूर्ण आवासों की संख्या, स्वीकृत आवास के विरुद्ध आधार सीडिंग, सामाजिक शौचालय निर्माण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, लखपति दीदी योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन के कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर नोडल अधिकारी पंचायत हरिशंकर चौहान, समस्त जनपद सीईओ एवं परियोजना अधिकारी, जिले के कार्यक्रम प्रबंधक, ग्रामीण विकास विभाग के सभी एसडीओ एवं अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
