कतर में भारत के आठ पूर्व नौसैनिक अफसरों की फांसी की सजा रुकवाने को सत्तारूढ़ दल भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेश नीति और कूटनीतिक प्रयासों की जीत बताया है, लेकिन विपक्षी कांग्रेस ने इस बड़े फैसले का श्रेय कतर की अदालत को देते हुए कहा कि पार्टी ने इस बात पर राहत जताई है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने गुरुवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि इस घटनाक्रम ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मोदी के नेतृत्व में भारतीय विदेश नीति की धाक पूरा विश्व मानता है। उन्होंने कहा कि कतर में आठ भारतीय पूर्व नौसैनिक अफसरों की फांसी की सजा खत्म किया जाना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेश नीति का नतीजा है। कतर की अपीली अदालत के फैसले से भारत को एक बड़ी कूटनीतिक जीत मिली है।

उल्लेखनीय है कि इजरायल के लिए जासूसी करने के आरोप में अगस्त, 2022 को आठ भारतीयों को कतर में गिरफ्तार करके इसी साल उन्हें फांसी की सजा सुनाई गई थी। दूसरी ओर, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस घटनाक्रम पर एक्स पर पोस्ट में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा,
कतर के दाहरा ग्लोबल मामले में आठ पूर्व भारतीय नौसैनिक अफसरों की फांसी की सजा खारिज करने की फौरी राहत के लिए पार्टी कतर की अपीली अदालत की आभारी है। उन्हें उम्मीद है कि इन आठों भारतीयों को कैद से भी रिहाई मिल जाएगी।
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
