सारंगढ़ बिलाईगढ़, सुशासन दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव श्री साय के निर्देशानुसार और कलेक्टर डॉ फ़रीहा आलम सिदीक़ी के निर्देशन में खनिज विभाग द्वारा कोसीर, सरसीवा, भटगांव एवं बिलाईगढ़ क्षेत्र का जांच किया गया। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कोसीर क्षेत्र में 02 ट्रैक्टर(रेत) एवं सरसीेवा क्षेत्र में 02 ट्रैक्टर (रेत) व भटगांव क्षेत्र में 01 हाइवा (बंजरी गिट्टी) अवैध खनिज परिवहन करते पाये जाने पर स्थल पर ही 05 वाहनांे को जप्त कर आगामी कार्यवाही तक थाना प्रभारी कोसीर, सरसींवा एवं भटगांव के सुपुर्दगी में दिया गया। जांच टीम में खनि अधिकरी एच डी भारद्वाज, दीपक पटेल, लक्ष्मीनारायण घृतलहरे शामिल थे।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बारिश के बीच बाढ़ का अलर्ट, 66 गेट खुले; प्रशासन पूरी तरह सतर्क… - September 26, 2026
- मां की स्मृति में रोपा अक्षय वट, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प… - September 26, 2026
- धनीराम यादव की शोक सभा में जुटे पदाधिकारी, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि… - September 26, 2026
