रायगढ़ और सारंगढ़ के बीच एक दिवसीय अंडर 14 क्रिकेट मैच का आयोजन खेलभांठा ग्राउंड में पार्थ क्रिकेट एकेडमी सारंगढ़ द्वारा किया गया। इसमें सारंगढ़ ने पहले बल्लेबाज करते हुए 199 रन नाबाद बनाए।
रुद्राक्ष सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 14 चौकों की मदद से 102 रन नाबाद बनाएं। इस प्रकार सारंगढ़ टीम ने 199 रन का लक्ष्य रायगढ़ की टीम को दिया। रायगढ़ की टीम मात्र 90 रनों पर ही आलआउट हो गई। एकेडमी के कोच त्रिलोक मैत्री ने बताया कि मैच खिलाश्डियों का उत्साहवर्धन व उनका मनोबल बढ़ाने के लिए किया गया था।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
- जुआरियों की शामत! SP सुनील शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, ₹7,850 नगद बरामद.. - September 15, 2026
