सारंगढ़: अयोध्या मे बन रहे भव्य और दिव्य मन्दिर का कार्य अन्तिम चरण में है। यहां प्राण प्रतिष्ठा के पहले अखिल भारतीय स्तर पर विविध आयोजन हिन्दू समाज की ओर से किए जा रहे हैं। इसी कड़ी मे सम्पूर्ण समाज को एकजुट करने और दिव्य प्राण प्रतिष्ठा मे शामिल होने का निमंत्रण देने के उद्देश्य अयोध्या से पूजित अक्षत कलश यात्रा को लेकर सालर के यादराम पटेल व सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य लक्ष्मी थुरिया के द्वारा आज सालर आगमन पर सालर ग्रामवासियों ने पटाखे फोड़कर स्वागत किया। इसके बाद गाजे बाजे के साथ अक्षत कलश यात्रा को सालर गांव में घुमाया गया। यहां ग्रामवासियों ने पूरी श्रद्धा के अक्षत यात्रा की पूजा अर्चना कर भव्य स्वागत किया।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
