सारंगढ़, बरमकेला और बिलाईगढ़ परीक्षा केंद्र में संपन्न हुआ छात्रवृत्ति और विज्ञान पहेली प्रतियोगिता…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ /कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देशन में छात्रवृत्ति और विज्ञान पहेली प्रतियोगिता का परीक्षा केंद्र सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के तीनों विकासखंड मुख्यालय सारंगढ़, बरमकेला और बिलाईगढ़ में संभव हुआ है।
रविवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़, बरमकेला और प्रेमभुवन प्रताप सिंह शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय बिलाईगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएसई) और विज्ञान पहेली प्रतियोगिता परीक्षा (एसक्यूसीई) संपन्न हुआ, जिसमें जिले के परीक्षार्थी शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएसई) और इस छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंध रखने वाले प्रतिभाशाली और पढ़ाई में उत्कृष्ट छात्रों को आर्थिक सहायता प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे क्लास 8 में छात्रों के ड्रॉपआउट की दर को कम किया जा सकेगा, क्योंकि कई छात्र आर्थिक संकट के कारण अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते और स्कूल छोड़ देते हैं। इस योजना के तहत, माध्यमिक स्तर पर अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। योजना के तहत कक्षा 9 से 12 तक 12,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। छात्रवृत्ति राशि एक साल में केवल एक बार ही प्रति छात्र को दी जाएगी, अर्थात् एक साल में आपको 12,000 रुपए प्राप्त होंगे।


- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
