छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: खेल मैदान में खेल रहे छात्र-छात्राओं और शिक्षकों पर मधुमक्खियों ने हमला, दिव्यांग शिक्षक की हालत गंभीर…

बालोद। स्कूल मैदान में खेल की प्रैक्टिस कर रहे शिक्षक और छात्र-छात्राओं पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया. दिव्यांग शिक्षक समेत 25 छात्र-छात्राएं जख्मी हो गए, जिन्हें 108 के माध्यम से इलाज के लिए सामुदायिक केंद्र ले जाया गया. दिव्यांग शिक्षक की हालत नाजुक बताई गई है.
घटना बालोद जिले के डौंडी विकास खण्ड के नर्राटोला प्राथमिक स्कूल की है. बताया जा रहा है कि मधुमखियों के छत्ते को किसी पक्षी ने चोंच मार दिया गया, जिसके बाद वहीं खेल मैदान में खेल रहे छात्र-छात्राओं और शिक्षकों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही डौंडी शिक्षा विभाग के बीआरसी सच्चिदानंद शर्मा अस्पताल पहुंचे और बच्चों और शिक्षक की जानकारी लेते हुए चेकअप करवाया।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
